Let’s travel together.

बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार

0 302

विनोद कुमार साहू  बाड़ी रायसेन

नमंडल ओबेदुल्लागंज के सिंघोरी अभयारण्य अंतर्गत वन परिक्षेत्र बाड़ी में आज शुक्रवार दोपहर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।सि़धीकेंप में अवैध लकड़ी के परिवहन एवं संग्रहण की सूचना मिलने पर वनमण्डलाधिकारी के निर्देशन एवं अधीक्षक सिंघोरी अभयारण्य बाड़ी के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी बाड़ी के नेतृत्व में एक संयुक्त दल गठित किया गया। इस दल में वन परिक्षेत्र बाड़ी, बम्होरी, विनेका, सुल्तानपुर एवं चिलवाहा के स्टॉफ को शामिल किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस थाना बाड़ी को सूचित कर पुलिस बल भी मौके पर बुलाया गया। संयुक्त दल ने तलाशी वारंट के साथ सिंधी कैम्प बाड़ी निवासी आरोपी दरवेश आ. गुलाब सिंह (चूचा), सुरेश आ. गुलाब सिंह एवं बग्गा आ. थाकनसिंह के घर पर छापामार कार्रवाई की।

छापामार कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध रूप से परिवहन की गई 20 नग सागौन लकड़ी, 0.378 घनमीटर एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार टाटा विस्टा रजि. नंबर MP-04-CJ-9814 जब्त किया गया। जब्त लकड़ी का मूल्य लगभग 40,000/- रूपये आंका गया है।

जप्ती की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के द्वारा स्टॉफ पर पथराव किया गया एवं मौके से छत से कूदकर पथराव करते हुए फरार हो गए।जप्त वनोपज व जप्त वाहन को परिक्षेत्र कार्यालय लाकर प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811