Let’s travel together.

वोटर लिस्ट में खामी से परेशान हुए मतदाता, शिवपुरी में कम मतदान बिगड़ सकता है परिणाम

0 158

– चिंता में आए भाजपा सहित कांग्रेस नेता

– शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र में पूरे जिले के मुकाबले सबसे कम मतदान 66.33 प्रतिशत

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी में बुधवार को हुए मतदान के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और कुछ बीएलओ की लापरवाही का परिणाम वोटरों को भुगतना पड़ा है। बुधवार को शिवपुरी में दूसरे चरण के नगरीय क्षेत्र के मतदान के दौरान वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के कारण जनता को परेशान होना पड़ा और इसका असर मतदान प्रतिशत पर पड़ा है। खासकर शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र में इस बार कम मतदान हुआ है। बुधवार को दूसरे चरण के मतदान के दौरान सबसे कम मतदान शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र में शाम पांच बजे तक 66.33 प्रतिशत हुआ है। शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र में कम मतदान से अब परिणाम पर असर पड़ सकता है। कम मतदान को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेता टेंशन में देखे जा रहे हैं।

सबसे कम शिवपुरी में और पोहरी में सबसे ज्यादा मतदान-

शिवपुरी जिले में नगरीय क्षेत्र के दूसरे चरण के लिए बुधवार को मतदान हुआ। जिसमें शिवपुरी नगर पालिका और 6 नगर परिषद करैरा, मगरोनी, पोहरी, बैराड़, कोलारस, पिछोर के लिए मतदान हुआ। दूसरे चरण में नगरीय क्षेत्र के दौरान पूरे जिले में शाम पांच बजे तक 71.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के दौरान शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा पोहरी नगर परिषद के लिए 86.87 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि सबसे कम शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र में 66.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। बुधवार को मतदान के दौरान करैरा में 72.60 प्रतिशत, मगरोनी में 82.83 प्रतिशत, पोहरी में 86.87 प्रतिशत, बैराड़ में 80.64 प्रतिशत, कोलारस में 76.69 प्रतिशत, पिछोर में 80.56 प्रतिशत, शिवपुरी में 66.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस तरह से जिले में दूसरे चरण के नगरीय क्षेत्र के मतदान के दौरान कुल 71.36 प्रतिशत मतदान हुआ है।

वोटर लिस्ट में रहीं खामियां-

शिवपुरी में इस बार वोटर लिस्ट में कई खामियां मिलीं। कई वोटरों के नाम लिस्ट में नहीं मिले। कई वार्डों में तो स्थिति यह रही कि लिस्ट में पिता का नाम है लेकिन बेटे का नाम दूसरे वार्ड में हो गया। जबकि वह एक ही मकान में रहते हैं। इसी तरह कई महिलाओं के नाम पूर्व में लिस्ट में थे लेकिन इस बार कट गए। ऐसी कई खामियां देखने को मिलीं। अब मतदान प्रतिशत कम होने के बाद क्या ऐसे बीएलओ जिन्होंने लापरवाही बरती उन पर कार्रवाई होगी। साथ ही वोटर लिस्ट बनाने के दौरान इस पर मॉनिटरिंग करने वाले अफसरों ने क्या देखा। इसके अलावा कई मतदाताओं को वोटर स्लिप वितरित नहीं की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811