Let’s travel together.

चारों धाम की पैदल तीर्थ यात्रा पर निकले पंडित राजेश शर्मा उर्फ राजू महराज

0 170

-इससे पहले वह नर्मदा परिक्रमा एवं अयोध्या राम मंदिर स्थल तक कर चुके हैं पैदल यात्रा

सी एल गौर  रायसेन

नगर के कलेक्ट्रेट कॉलोनी वार्ड नंबर 4 के निवासी पंडित राजेश शर्मा उर्फ राजू महाराज शुक्रवार को तहसील कार्यालय मंदिर प्रांगण से पूजा अर्चना करने के पश्चात हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री, यमनोत्री,केदारनाथ, बद्रीनाथ की पैदल चारों धाम पैदल यात्रा पर निकले। पंडित राजेश शर्मा की यह यात्रा रायसेन नगर के लिए बहुत ही सुखद मानी जा रही हैं । श्री शर्मा इसके पूर्व दो बार नर्मदा यात्रा पैदल कर चुके है इसके अलावा मैहर यात्रा, अयोध्या यात्रा कर चुके हैं वहीं रायसेन से कुंभ प्रयागराज भी पैदल यात्रा कर चुके है एवं पिंड भरते हुए रायसेन से नर्मदा जी के घाट पर एक महीने मे पहुंच चुके है । उन्होंने समस्त लोगों के लिए सुख शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की तथा देश के लिए खुशी की कामना की ।रायसेन जिले के ऐसे पहले व्यक्ति हैं जो कि इतने धार्मिक स्थानों की पैदल यात्रा कर चुके हैं। यह रायसेन वासियों के लिए गौरव की बात है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811