Let’s travel together.

शिक्षक दिवस विशेष : बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटी शिक्षिका रुबीना बेगम

0 12

सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर

शिक्षक दिवस के अवसर पर ऐसी शिक्षिकाओं का उल्लेख करना जरूरी है, जो अपने कर्तव्य को केवल नौकरी नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी मानकर निभा रही हैं। शासकीय प्राथमिक शाला परसतराई में कार्यरत शिक्षिका रुबीना बेगम शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

रुबीना बेगम का मानना है कि प्राथमिक शिक्षा बच्चे के जीवन की मजबूत नींव होती है। इसी सोच के साथ वे बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ गतिविधि आधारित शिक्षण, रचनात्मक कार्यों और खेल-खेल में सीखने के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर देती हैं।

उनका प्रयास रहता है कि विद्यालय का प्रत्येक बच्चा आत्मविश्वास के साथ सीखे और अपनी प्रतिभा को पहचान सके। कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देना तथा बच्चों में सीखने के प्रति रुचि पैदा करना उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और नवाचार को सम्मान भी प्राप्त हुआ है। वर्ष 2017 में उन्हें शिक्षा मंत्री के हाथों ‘शिक्षादूत पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया, जिसे वे अपने लिए प्रेरणा का स्रोत मानती हैं।

शिक्षक दिवस के अवसर पर उनका कहना है कि “एक शिक्षक के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि तब होती है, जब उसका विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता है और जीवन में सफलता प्राप्त करता है।”

बच्चों के प्रति समर्पण, शिक्षा के प्रति जिम्मेदारी और निरंतर सीखने की भावना उन्हें एक प्रेरणादायी शिक्षिका के रूप में अलग पहचान देती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संपादकीय :: कृष्ण को पूजने से ज्यादा जरूरी है, कृष्ण को समझना     |      एच.पी. स्कूल परिसर बना वृंदावन: राधा-कृष्ण के परिधान में पहुंचे बच्चों ने बिखेरी भक्ति की छटा     |     15 दिन बाद तीन घंटे रिमझिम बारिश, किसानों के चेहरे खिले; अंबाडी में डेढ़ फीट तक भरा पानी     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर:: एम्स और पीपल्स अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की ग्रामीणों की जांच     |     श्रीकृष्ण की लीलाओं से गूंजा सेमरा स्कूल, विद्यार्थियों ने मंचन और प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा     |     शिक्षक दिवस विशेष : बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटी शिक्षिका रुबीना बेगम     |     सरकारी कागजों में ही गुलजार है नोनीखेड़ी काजी का यह स्कूल: न बच्चे न पढ़ाई, फिर भी मन रहा मिड-डे मील का जश्न     |     मोबाइल पर लूडो खेलते युवक पकड़े, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई     |     रायसेन में 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     अति भारी बारिश के अलर्ट के बीच  किसानों के लिए कृषि विभाग की एडवाइजरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811