सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर
उरला थाना क्षेत्र के चिखली गांव स्थित छोकरा नाला में बहे पैंतीस वर्षीय व्यक्ति का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला.
जानकारी के मुताबिक चिखली निवासी पैंतीस वर्षीय अनुज निषाद नाला के समीप गया था और अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया उसके कपड़े ओर अन्य सामान नाला के समीप मिलने से संभावना जताई जा रही कि वह शौंच क्रिया के बाद नाला किनारे गया होगा और फिसलने से तेज वहाब में बह गया.

सोमवार को खोजबीन के बाद जब देर शाम तक उसका पता नहीं चला तो दूसरे दिन मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन की लेकिन अंधेरा होने तक भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है