Let’s travel together.

बरजोरपुर में बारिश से भरभरा कर गिरी कच्चे मकान की दीवार, बाल-बाल बचे परिवार के लोग

0 165

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रायसेन जिले में रविवार रात हुई बारिश से सरार पंचायत के ग्राम बरजोरपुर गांव के विक्रम सूर्यवंशी के कच्चे मकान की दीवार ढह गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में ही थे। ये तो गनीमत रही कि दीवार बाहर की साइड गिरी और घर के लोग बाल-बाल बच गए।विक्रम की मां ने बताया कि वह सोमवार सुबह चूल्हे पर चाय बना रही थी। तभी अचानक से इसी समय बारिश में मकान की दीवार भर भराकर गिर गई। हालांकि, मकान के आसपास कोई नहीं था और दीवार बाहर की साइड गिरी इसलिए किसी को कोई चोट नहीं आई है। वरना हादसा गंभीर हो सकता था। वहीं उन्होंने बताया कि उनके घर के पास कोई दूसरा मकान नहीं है। अब ऐसे में मकान की दीवार गिरने से परेशानी खड़ी हो गई है। मकान के अंदर जाने में भी डर लग रहा है। कहीं ऊपर ही ना गिर जाए अब ऐसे में बरसात में सर छुपाने हम कहां जाएं। हमें अभी तक प्रशासन की और से कोई मदद नही मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811