प्रोजेक्ट चहचहाट के अंतर्गत पक्षी संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश
सुरेंद्र जैन धरसीवा
प्रोजेक्ट चहचहाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत अकोली में हरेली बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से प्रसिद्ध पक्षी विशेषज्ञ एवं पर्यावरणविद् शामिल हुए। केरल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा एवं छत्तीसगढ़ से आए विशेषज्ञों ने ग्रामीणों एवं बच्चों के साथ पक्षियों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के बच्चों एवं सदस्यों के साथ बर्ड वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों की पहचान, उनके आवास तथा संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही प्रवासी पक्षियों के संरक्षण एवं जैव विविधता बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोहित साहू, सदस्य छत्तीसगढ़ पर्यावरण, जनपद पंचायत सीईओ आशीष केशरवानी, FES से नरेंद्र, ग्राम पंचायत के सरपंच उमा, राहुल वर्मा, सभी पंचगण एवं महिला समूह की सदस्य उपस्थित रहीं।

हरेली बर्ड फेस्टिवल ने बच्चों और ग्रामीणों में पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के साथ-साथ “प्रकृति बचेगी, तभी पक्षी बचेंगे और हमारी जैव विविधता सुरक्षित रहेगी” का संदेश दिया