मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत अंबाडी के गांव सत्ती स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य प्रतिनिधि चरन सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार बेदी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। पौधारोपण के दौरान विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में ‘स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत’ अभियान के तहत स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया।