देवेंद्र तिवारी सांची,रायसेन
लगातार बढती मंहगाई से परेशान एवं भृष्टाचार के बढते चलन के विरोध में आज नगर में ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं कार्यकताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाज़ी करते हुए जबरदस्त प्रर्दशन किया ।
जानकारी के अनुसार आज देशव्यापी कांग्रेस के प्रर्दशन को लेकर सांची ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ता ने रैली निकालकर लगातार बढती मंहगाई बढते भृष्टाचार को लेकर जबरदस्त प्रर्दशन किया तथा भाजपा सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की ।इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीसी गौतम रायसेन नगर पालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित मेहतो इंद्रेश राठौर राम अवतार शकील पटेल लाडले भाई आशीष राजपूत मुशर्रफ कुरैशी इशाक भाई प्रहलाद गजरा लोधी अरमान अली भूरा शर्मा सोनू जैन डालचंद साहू बबलू पठान रवि जितेन्द्र नारायण सिंह राजपूत बंटी जैन अमृत लाल नरवारे पुरुषोत्तम लोधी वसीम कुरैशी ऊधम सिंह ठाकुर डालचंद अहिरवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। रैली का समापन कांग्रेस कार्यालय बसस्टैंड पर हुआ इस अवसर पर रायसेन नगर पालिका मे नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकारों मे भृष्टाचार लूट खसोट चरम पर पहुंच गया है यहां तक कि मंदिरों में भी बडे स्तर पर चौरिया चल रही हैं आस्था से खिलवाड किया जा रहा है बहन बेटी महिलाएं सुरक्षित नहीं रही कानून का राज खत्म हो चुका है मंहगाई चरम पर पहुंच चुकी हैं कहने को तो दोइंजन की सरकार चल रही हैं परंतु मंहगाई पर न तो मोदी सरकार प्रदेश में न ही मोहन सरकार को चिंता हो सकी गरीब आदमी पेट नहीं भर पा रहा है केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार बडे बडे घोटाले चल रहे है ऐसे समय जब त्यौहार सर पर हो सरकार मंहगाई बढा रही हैं हर जगह भृष्टाचार घोटालों की बाढ आ गई हैं
उन्होंने कहा कि सांची मैं भी बडे बडे भृष्टाचार घोटाले चल रहे है कोई देखने वाला नहीं है जनता की गाढी कमाई खुले आम डकारी जा रही हैं उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों की आये दिन समाचार पत्रों में देखने पढने को मिल रही हैं इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जीसी गौतम ने भी संबोधित किया इसके पश्चात कांग्रेसियों ने बाबा सा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम समापन किया गया ।