Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र

0 44

रीवा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा-सीधी रेलवे लाइन के तीसरे पुल से आधा किलोमीटर आगे अंडरपास बनाने के लिए रेलवे के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखा है।

पत्र में उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि रीवा-सीधी-सिंगरौली रेलवे लाइन का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। रीवा से सीधी की ओर तीसरे पुल से लगभग आधा किलोमीटर आगे लगातार वर्षा के कारण जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई है। इसके फलस्वरूप आसपास के कई खेत एवं बस्तियों में जल भराव हो गया है। जल भराव का असर निर्माणाधीन रेलवे लाइन पर भी हुआ है। इस समस्या को दूर करने के लिए तीसरे पुल से लगभग आधा किलोमीटर आगे रेलवे द्वारा अंडरपास बनाकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, जिससे भविष्य में अधिक वर्षा की स्थिति में रेलवे लाइन और आसपास के घरों को जल भराव से किसी तरह की हानि न हो। अंडरपास बनाकर जल निकासी की व्यवस्था से आसपास की बस्तियों के साथ-साथ रेलवे लाइन की भी सुरक्षा होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811