Let’s travel together.

जिला अभिभाषक संघ रायसेन का चुनाव कार्यक्रम घोषित, 7 सितंबर को होगा मतदान, दावेदार हुए सक्रिय

0 42

मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता विजय धाकड़, सहायक चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता भरत सिंह राजपूत ने की विधिवत घोषणा

सी एल गौर  रायसेन

जिला अभिभाषक संघ रायसेन का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है, आगामी 7 सितंबर को संघ के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव,कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय अध्यक्ष,वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य,कनिष्ठ कार्यकारणी सदस्य सहित सभी पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इस संबंध में चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता विजय धाकड़ एवं सहायक चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता भरत सिंह राजपूत ने बताया कि जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को 25 हजार रुपए का शुल्क जमा करने के साथ 20 साल का वकालत का अनुभव होना चाहिए, उपाध्यक्ष पद के लिए 15 हजार रुपए की राशि जमा करने के साथ 15 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, सचिव पद के लिए 20 हजार रुपए की राशि जमा करने के साथ 15 वर्ष का अनुभव हो, सह सचिव के लिए 10 हजार रुपए की राशि जमा करने के साथ 10 वर्ष का अनुभव हो, कोषाध्यक्ष के लिए 10 हजार रुपए की राशि जमा करने के साथ 10 वर्ष का अनुभव हो उक्त पद महिला सदस्य के लिए आरक्षित किया गया है। पुतकालय अध्यक्ष के लिए 5 हजार रुपए की राशि जमा करने के साथ 10 वर्ष का अनुभव हो, वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य 5 पद पुरुष और 2 पद महिला के लिए तय किए गए हैं, इसी प्रकार से कनिष्ठ कार्यकारणी सदस्य के लिए 2 हजार रुपए की राशि जमा करने के साथ 5 वर्ष से अधिक का अनुभव हो इसमें भी 5 पद पुरुष और 2 पद महिला सदस्य के लिए रहेंगे।

जिला अभिभाषक संघ चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये नामांकन शुल्क रखी गई है वही इसके साथ ही किसी को मतदाता सूची चाहिए तो 100 रुपए पेज के हिसाब से शुल्क रखी गई है, नामांकन फार्म के साथ अनुभव संबंधी दस्तावेज जमा करने होंगे।
नामांकन फार्म जमा करने की तिथि 17 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 तक समय 11.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगी, नामांकन फार्म की जांच 19 अगस्त को समय 11.30 बजे से दोपहर 3 .30 बजे तक की जाएगी, नामांकन फार्म वापसी 20 अगस्त को 11.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक की जा सकेगी। इसके अलावा निर्वाचन की तिथि 7 सितंबर को 11 बजे से लेकर 4 बजे तक मतदान किया जा सकेगा, मतगणना इसी दिन 4.30 बजे से की जाएगी, मतदान स्थल जिला अभिभाषक संघ पृथम तल निर्धारित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सेवा सहकारी समिति सांची में समिति प्रबंधक ने किया झंडा वंदन     |     परियोजना ‘चहचहाट’ ग्राम पंचायत मांढर में हरेली पक्षी महोत्सव का शुभारम्भ     |     हरियाली तीज पर सजा श्रृंगार, झूले पर उमंग और प्रकृति पूजन से गूंजा कीर्ति अभिनव होम्स     |     उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक जिला अभियोजन अधिकारी अखिलेश शर्मा सम्मानित     |     उत्कृष्ट कार्य के लिए उपायुक्त अंजलि धुर्वे सम्मानित     |     आजादी का पर्व : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा     |     जिला अभिभाषक संघ रायसेन का चुनाव कार्यक्रम घोषित, 7 सितंबर को होगा मतदान, दावेदार हुए सक्रिय     |     जिले में उत्साह के साथ मनाया गया 80वा स्वतंत्रता दिवस, आन बान शान से फहराया तिरंगा      |     दीवानगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर तक गूंजा देशभक्ति का जज्बा     |     एसडीएम  ने पीएम श्री स्कूल का किया औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों से पूछे विषयवार सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811