भोपाल। सेवा निवृत्त अधिकारी/ कर्मचारी पेंशनर महासंघ मध्यप्रदेश के( 2024 से)वर्षों के प्रयास के बाद मिली है यह सफलता जिसके लिये संगठन का प्रतिनिधि मंडल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जा कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया तत्पश्चात बसंत पुरोहित संरक्षक को लिखत पत्र भेजा गया जिसमे धारा 49 (6 )A में सहमति लेने का उल्लेख नहीं है स्वीकार किया। मध्यप्रदेश सरकार से लगातार मुलाकात पत्राचार के माध्यम से प्रयासरत रहे इस कार्य का वीणा संगठन के संरक्षक बसंत पुरोहित द्वारा उठाया गया और अंततः लाल सिंह आर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ( अनुसूचित जाति मोर्चा) से संगठन के आग्रह कर मध्यप्रदेश सरकार को DO letar लिखा गया जिस पर सरकार को कार्यवाही करना पड़ी। अंततः अपने उद्देश्य को प्राप्त कर प्रदेश के समस्त पेंशनर साथियों को चैन की सांस लेने का अवसर प्रदान किया।
सेवा निवृत्त अधिकारी/कर्मचारी पेंशनर महासंघ मध्यप्रदेश धरातल पर लङाई लङता है न कि विधायक, कलेक्टर अथवा एस डी एम को ज्ञापन देकर अपने कर्तव्य की इति श्री नहीं कर लेता है ,अक्सर देखा जाता है कि अन्य संगठन श्रेय लेने की होङ में कभी विधायक तो कभी कलेक्टर और कभी कभी तो एस डी एम को तथा कभी ट्रैफिक दरोगा को ही ज्ञापन सौंपते रहे हैं , हमारा संगठन संवाद जारी रखता है भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश की रीतिनीति से चलता है,
संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने अंतिम बार दिनांक 25-6-2026 को भी उपमुख्यमंत्री/वित्त मंत्री माननीय श्री जगदीश देवड़ा जी से मुलाकात कर शीघ्राति शीघ्र आदेश जारी करने का अनुरोध किया था।
