Let’s travel together.

जनसुनवाई में 18 बार दिया ग्रामीणों ने आवेदन,नहीं हुई सुनवाई तो कर दिया कलेक्ट्रेट के सामने चक्काजाम

0 31

– कलेक्टर स्वयं पहुंचे ग्रामीणों के बीच कराया शांत फिर दिया आश्वासन

​रायसेन। जिला प्रशासन की अनदेखी और खोखले आश्वासनों से तंग आकर आखिरकार रातातलाई के ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 18 बार आवेदन देने के बाद भी जब सड़क का निर्माण नहीं हुआ, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने ‘अब नहीं तो कभी नहीं’ का नारा बुलंद करते हुए सांची मार्ग (कलेक्ट्रेट के सामने) पर उग्र प्रदर्शन कर चक्का जाम कर दिया।

दलदल में तब्दील हुई जिंदगी, स्कूल जाना मुश्किल
​ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह मुख्य सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो चुकी है। कीचड़ और गड्ढों के कारण ग्रामीणों का पैदल चलना तक दूभर हो गया है, वहीं बच्चों का स्कूल जाना भी लगभग नामुमकिन हो चुका है। कई बार हादसों का शिकार होने के बाद भी जब सुध नहीं ली गई, तो ग्रामीणों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। कलेक्ट्रेट के सामने हुए इस हंगामे के कारण सांची मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

​हंगामे और चक्का जाम की खबर मिलते ही कलेक्टर स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने उग्र प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को शांत कराया और सड़क निर्माण का ठोस आश्वासन दिया। कलेक्टर की समझाइश और जल्द कार्रवाई के वादे के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया। लेकिन इस मामले ने सरकारी योजनाएं ओर उनका क्रियान्वयन धरातल में कितनी कारगार साबित हो रही है इसकी भी पोल खुल कर सामने आ गई हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना हे कि  “हम 18 बार जनता दरबार में गुहार लगा चुके हैं, लेकिन हमारी कोई नहीं सुनता। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे, बीमारों को अस्पताल ले जाना आफत है। जब तक ठोस काम शुरू नहीं होता, हमारा आक्रोश थमेगा नहीं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का अनूपपु्र जिला सम्मेलन 16 जुलाई को     |     UCC को लेकर सीएम डॉ. यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- इस पर रुख स्पष्ट करे कांग्रेस     |     सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म     |     आषाढ़ अमावस्या पर घर-घर पूजन और मंदिरों में कथा-भंडारों की धूम     |     बालमपुर घाटी की के ऊपर फिर हादसा, भदभदा हनुमान मंदिर के सामने पुलिया से नीचे गिरा ट्रक     |     दफीने का लालच बना मौत का कारण: कारोबारी विजय जैन की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा     |     भोपाल के रवींद्र भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ      |     नकटी प्रभावित को न्याय दिलाने कांग्रेस की न्याय पदयात्रा बुधवार 15 जुलाई को     |     एनडीपीएस एक्ट में मोहम्मद रियाज को चार साल के सश्रम कारावास की सजा     |     शिक्षा विभाग में पदोन्नति के पर्याप्त पद नहीं, हजारों माध्यमिक शिक्षकों का भविष्य अधर में     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811