Let’s travel together.

आचार्यश्री के शिष्यों का तिल्दा नेवरा से मंगल विहार,सिमगा की ओर हुआ बिहार

0 49

   सुरेंद्र जैन धरसीवां

महा तपस्वी समाधिस्थ दिगंबर जैन आचार्य श्री विद्यासागर जी के परम प्रभावी शिष्य वर्तमान आचार्यश्री समय सागर जी के शिष्य पूज्य दिगंबर जैन मुनि आगम सागर जी का तिल्दा नेवरा से  सिमगा की ओर मंगल विहार हुआ।

नेवरा जैन समाज के बंटी जैन ने बताया कि पूज्य मुनिश्री का ससंघ मंगल विहार सिमगा की ओर हुआ रात्रि विश्राम तिल्दा ओर सिमगा के मध्य होगा कल सुबह सिमगा में मुनि संघ की अगवानी होगी संभावना है कि सिमगा से तरपोंगी होते हुए धरसीवा सांकरा मार्ग से जैनमुनि रायपुर की ओर विहार करेंगे पूज्य मुनि संघ के रायपुर में चातुर्मास की संभावना है

*तिल्दा नेवरा से जुड़ी हैं आचार्यश्री की अंतिम यादें*

तिल्दा नेवरा देशभर की जैन समाज के लिए बहुत महत्व रखता है कारण यह कि तिल्दा नेवरा में महातपस्वी आचार्यश्री विद्यासागर जी महामुनिराज के मंगल आशीर्वाद से बहुत कम समय में पीले पाषाण का भव्य मंदिर बहुत कम समय में बनकर तैयार हुआ था विहार के दौरान आचार्यश्री के मंगल आशीर्वाद से उनके ही सानिध्य में भूमिपूजन हुआ ओर आचार्यश्री के ही सानिध्य में वेदी प्रतिष्ठा ओर पंचकल्याणक हुए

इसमें भी सबसे खास बात ये कि तिल्दा नेवरा का पंचकल्याणक आचार्यश्री के तपस्या काल का अंतिम पंचकल्याणक हुआ ओर जब पंचकल्याणक हुआ तो तिल्दा नेवरा की जैन समाज के अलावा ब्राह्मण समाज अग्रवाल समाज सिंधी समाज सहित सभी वर्गों का पंचकल्याणक को ऐतिहासिक बनाने में अहम योगदान रहा सभी वर्गो में अटूट आस्था से आचार्यश्री ओर आचार्यश्री का मन भी प्रसन्न था ये पंचकल्याणक आचार्यश्री के तप काल का अंतिम पंचकल्याणक हुआ यहां से रायपुर होते विहार करते हुए आचार्यश्री डोंगरगढ़ पहुंचे जहां कुछ समय पश्चात आचार्यश्री की यम सल्लेखना समाधि हुई यही कारण है कि रायपुर बिलासपुर मार्ग पर जब भी आचार्यश्री के शिष्यों का विहार होता है तो उनका तिल्दा नेवरा जान निश्चित रहता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |     ग्राम सभा में गूंजा सड़क निर्माण का मुद्दा, ग्रामीणों ने पूछा—एक साल बाद भी क्यों नहीं बनी आरसीसी सड़क     |     महिला आरक्षक ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप आरोप     |     शिवपुरी रेलवे स्टेशन रोड बदहाल, कुछ साल में ही उखड़ी डामर; गड्ढों में हिचकोले खाते वाहन       |     आचार्यश्री के शिष्यों का तिल्दा नेवरा से मंगल विहार,सिमगा की ओर हुआ बिहार     |     नकटी गांव में गरीबों के आशियाने उजाड़ना भाजपा सरकार की अमानवीय और जनविरोधी सोच का प्रमाण – कांग्रेस     |     यात्री पूंछताछ केंद्र प्रभारी ने निभाया सामाजिक सरोकारों का कर्तव्य ,पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो दवाई     |     एमपी में जल्द बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, एक ही छत के नीचे होंगी पुलिस, जेल, फायर और आबकारी विभाग की भर्तियां     |     सलामतपुर सहकारी संस्था में सहकारिता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811