Let’s travel together.

सासाहोली में नाबालिग छात्रों के बीच खून की होली एक की मौत दूसरा गंभीर

0 95

सुरेंद्र जैन धरसीवां

राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा के सासाहोली में आज दो नाबालिग छात्रों के बीच खून की होली खेली गई जिसमें एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है नाबालिग छात्रों के बीच चाकू से हुई इस खून की होली ने स्कूल प्रबंधन पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं ।

जानकारी के मुताबिक मृतक ओर आरोपी नाबालिग छात्र सासाहोली के एक निजी स्कूल में साथ पढ़ते थे दोनों ने कक्षा नौवीं में एक साथ परीक्षा दी परीक्षा के दौरान दोनों में विवाद हुआ था परीक्षा में दोनों नोवी से उत्तीर्ण होकर दसवीं में आ गए लेकिन परीक्षा के दौरान हुई कहासुनी उनके मन में अब तक थी जो आज खूनी खेल में तब्दील हो गई

छुट्टी के बाद मंदिर के समीप खेली खून की होली

जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह दोनों छात्र स्कूल गए स्कूल में कक्षा में पढ़ाई भी की ओर छुट्टी के बाद जब मंदिर के समीप पहुंचे तो पुरानी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा ओर मृतक व आरोपी छात्र के बीच चाकू से खूनी खेल होने लगा जिसमें एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया दोनों को स्थानीय हॉस्पिटल भेजा गया था जहां एक की मौत हो गई जबकि दूसरे छात्र को गंभीरावस्था में रायपुर रेफर किया गया है

टी आई रमाकांत तिवारी ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि जिस सब्जी वाले चाकू से दोनों के बीच खूनी खेल हुआ वो मृतक के पास था या आरोपी के

सवालों के घेरे में स्कूल

निजी स्कूल के छात्रों के बीच हुए खूनी खेल के बाद स्कूल प्रबंधन भी सवालों के घेरे में आ गया है आखिर कैसे स्कूलों में छात्र चाकू साथ लेकर पहुंचते हैं यदि प्रबंधन छात्रों पर नजर रखता ओर कोई भी छात्र धारदार वस्तुएं लेकर न जाते तो आज शायद ऐसी घटना न होती

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने सांची में महाबोधी सोसायटी पहुंचकर प्राचीन पांडुलिपियों का किया अवलोकन     |     बारिश शुरू होते ही हाईवे-18 पर मौत का खतरा, 2 दिन में 2 घोड़ों की मौत     |     2 दिन की बारिश में ही अंबाडी-छपरई रेलवे पुलिया बनी दलदल, जान जोखिम में डालकर तीन रेलवे पटरियां पार कर रहे ग्रामीण     |     सासाहोली में नाबालिग छात्रों के बीच खून की होली एक की मौत दूसरा गंभीर     |     कबीर के संदेशों से समाज में आई समरसता की लहर:श्रीमती जैन      |     विरोध और समर्थन के बीच शांतिपूर्ण जनसुनवाई संपन्न,भारी पुलिस बल रहा तैनात      |     10 लाख रुपये की लूट का खुलासा, कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड     |     सागर जिले में गेहूं खरीदी में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया     |     शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, मंगलम योग केंद्र के बच्चों में दिखा जोश     |     टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811