Let’s travel together.

एसबीआई बैंक ने लगाया स्वसहायता समूह शिविर

0 44

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

भारतीय स्टेट बैंक की 71 वी वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक कृषि वाणिज्यिक शाखा बेगमगंज द्वारा स्वसहायता समूह शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 6 समूहों को प्रथम चरण एवं 2 समूहों को द्वितीय चरण का ऋण स्वीकृत करने के बाद वितरित किया गया। साथ ही 21 महिलाओं का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं 8 महिलाओं का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना पंजीयन किया गया।

शिविर में एनआरएलएम के विकासखंड प्रबंधक सुधीर सोनी ने समूह की ताकत एवं महत्व के बारे में बताते हुए कहाकि सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में सार्थक कदम उठाए जाने से ग्रामीण अंचल की महिलाएं आर्थिक रूप से संपन्न होकर अपने परिवार के पालन पोषण में सहभागी बनने के साथ अपने पांव पर मजबूती से खड़ी हो रही है ।

सरकार की मंशा है कि हितग्राही मूलक योजनाओ में महिलाओं की भी बराबरी की भागीदारी रहे ।इसलिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को जोड़कर योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है जिसका ज्वलंत उदाहरण एक बगिया मां के नाम है। सरकार को भविष्य में भी सार्थक परिणाम मिलने का विश्वास है।

भा. स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक तेजस्वी कुमार पटेल ने समूह की महिलाओं को गतिविधि आधारित कार्यो के माध्यम से आय अर्जन हेतु प्रेरित कर साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए प्रेरित किया ओर उन्हें अथक मेहनत के साथ अपने दायित्वों को जिम्मेदारी से पूरा करने का आव्हान किया। क्षेत्राधिकारी अजय माहोरे ने ऋण के नियमित भुगतान के लाभ के संबंध में जानकारियां दी।

सहायक विकासखंड प्रबंधक श्रीमती सुनीता सोनी ने आभार प्रदर्शन के साथ स्व सहायता समूह ऋण प्रकरणों के लिए भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग की प्रशंसा की। शिविर के सफल आयोजन में बैंक के कनिष्ठ सहायक जितेंद्र यादव, बैंक सखी ज्योति, दुर्गा, मोनिका की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811