Let’s travel together.

सुशासन तिहार प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद की कड़ी- अनुज शर्मा

0 80

    सुरेन्द्र जैन धरसीवां

सुशासन तिहार प्रशासन ओर जनता के बीच संवाद की कड़ी है। यह बात क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा ने ख़ौना में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राज्य में सुशासन तिहार-2026 का आयोजन किया जा रहा है जिसमे 01 मई से 10 जून तक समाधान शिविरो का आयोजन प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा।जहाँ जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के साथ ही छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से पहुँचाया जाएगा|

यह अभियान शासन की पारदर्शिता, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करेगा। इसी कड़ी में आज ग्राम ख़ौना में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विधायक अनुज शर्मा ने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए और उपस्थित अधिकारियो को तत्काल उनके निराकरण करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक अनुज शर्मा ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों और उन योजनाओं से उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन के बारे में जाना तथा शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, गैस सिलेंडर, ड्राइविंग लाइसेंस, आयुर्वेदिक दवाईयां, कृषि बीज, आवास योजना तहत खुशियों की चाबी एवं महिलाओं को पोषण आहार और योजनाओं के तहत मिलने वाली सामग्रियों का वितरण कर विभागीय व स्वसहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में सुशासन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से प्रशासन अब सीधे जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने, उसका निराकरण करने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए पूर्ण पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। यह आयोजन प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद का एक अहम मंच है, जिससे विकास कार्यों में गति और योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार लगातार सुशासन की स्थापना की दिशा में काम कर रही है। इस तिहार के माध्यम से सभी स्तरों पर जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से करते हुए शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। भाजपा सरकार का मूल उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन सेवा और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा समाधान शिविर इसी सोच का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अनुज शर्मा, रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह, रायपुर एडीएम ,जिला पंचायत रायपुर सीईओ कुमार विश्वरंजन, एसडीएम आशुतोष देवांगन, तहसीलदार चंद्रशेखर मंडाई, सुमीत सेन, प्रियंका वर्मा, कुंजलाल वर्मा सहित सभी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी ,लाभार्थी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811