Let’s travel together.

भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन

0 77

 अब प्रत्येक महीने के पहले सप्ताह में हर मंडल में कामकाजी बैठक अनिवार्य -राकेश शर्मा 

सी एल गौर रायसेन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार जिले के सभी भाजपा मंडलों में कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला संगठन प्रभारी सुश्री राजो मालवीया सहित पार्टी के विधायकगण एवं वरिष्ठ पदाधिकारीयो द्वारा संगठन की मजबूती के लिए मार्गदर्शन दिया गया। कामकाजी बैठक के अंतिम दिवस भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने पर्यटन स्थल सांची पहुंचकर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया वही सलामतपुर मंडल में पहुंचकर मंडल की कामकाजी बैठक लेकर संगठन की गतिविधियों एवं मजबूती पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति और कामकाजी बैठक के बारे में विस्तार से बताया।

इस दौरान सांची मंडल अध्यक्ष विनोद बघेलएवं सलामतपुर मंडल अध्यक्ष रीतेश अग्रवाल द्वारा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा का स्वागत किया गया। इससे पूर्व कामकाजी बैठकों का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए किया । इस अवसर पर कार्य कर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश अनुसार जिले के प्रत्येक मंडल की कामकाजी बैठक अब प्रत्येक महीने के पहले सप्ताह में आवश्यक रूप से आयोजित की जाएगी जिसमें संबंधित भाजपा मंडलों के कामकाज की समीक्षा होगी जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहकर समीक्षा करेंगे एवं कार्यकर्ताओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि कामकाजी बैठक में अपेक्षित सभी पदाधिकारी हो या कार्य करता सभी को आना अनिवार्य है इसके लिए रजिस्टर मेंटल किया जाएगा जिसमें आने वाले पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के नाम दर्ज होंगे और जो नहीं आए उनकी जानकारी रजिस्टर पर दर्ज होगी। श्री शर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्य करता तथा संबंधित मंडल के अध्यक्ष इस बात को ध्यान से सुने की कामकाजी बैठक में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी सभी को इस बात से अवगत करा दिया गया है कि प्रत्येक मंडल में कामकाजी बैठक अनिवार्य रूप से हो और मंडल अध्यक्ष तथा जिम्मेदार पदाधिकारी इन बैठकों में पूरी तैयारी के साथ आए कभी भी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी किसी भी मंडल की कामकाजी बैठक में जाकर जानकारी ले सकते हैं। इसलिए अपने-अपने मंडलों में कामकाजी बैठक की जानकारी पूरी करके रखें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811