Let’s travel together.

तुलाई में गड़बड़ी पर भड़के किसान, रायसेन-विदिशा मार्ग पर चक्का जाम

0 38

आशीष वेयरहाउस पगनेश्वर में अव्यवस्था से आक्रोश, पुलिस की समझाइश से आधे घंटे में बहाल हुआ यातायात.

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

ग्राम पगनेश्वर स्थित आशीष वेयरहाउस में गेहूं तुलाई के दौरान कथित गड़बड़ी को लेकर मंगलवार सुबह किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज किसानों ने रायसेन-विदिशा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन बाधित हो गया।

जानकारी के अनुसार तुलाई प्रक्रिया में अनियमितता और देरी से परेशान किसान बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। देखते ही देखते आक्रोशित किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस की समझाइश के बाद किसानों ने करीब आधे घंटे बाद चक्का जाम समाप्त कर दिया, जिससे यातायात फिर से सुचारू हो सका।

घटना के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और तुलाई प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो वे पुनः आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

तुलाई की पारदर्शिता पर उठे सवालों ने एक बार फिर किसानों की नाराजगी को सड़क पर ला खड़ा किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811