Let’s travel together.

पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को 

0 58

भोपाल। पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा 1 मई (शुक्रवार) को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक सरदार वल्लभ भाई पॉलीटेक्निक कॉलेज के ऑडिटोरियम में भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, जिसमें शहर के वरिष्ठ पत्रकार बंधु अपनी मधुर आवाज़ में लोकप्रिय एवं मनमोहक गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।

कार्यक्रम की आयोजक निवेदिता व्यास ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य पत्रकारों को अपने व्यस्त समय में से कुछ पल निकालकर संगीत के प्रति अपने शौक को मंच प्रदान करना है। साथ ही भोपाल के संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार संध्या तैयार करना भी है। कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार अपनी गायकी का जादू बिखेरते हुए श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करेंगे।

पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की स्थापना संजय पी.एल. व्यास द्वारा की गई है, जबकि इसके संयोजक प्रबल सक्सेना हैं। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

इस संगीत संध्या में शहर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी रवि खरे,सुनील सोन्हिया, विवेक सावरीकर, सुमित शर्मा, महेश सोनी, डॉ. राणा, प्रबल सक्सेना, किशोर कौशल चतुर्वेदी, राम मोहन चौकसे, शिवनारायण मीणा, राकेश तिवारी, श्रीमती सोनाली शर्मा एवं निवेदिता व्यास , मनीष श्रीवास्तव ,दक्षा वैदकर ,प्रिन्स अभिशेख  ललित माहेश्वरी, पूर्वा शर्मा त्रिवेदी आदि नए पुराने गीतों को प्रस्तुत करेंगे ।

आयोजकों ने सभी संगीत प्रेमियों से इस संगीतमय शाम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811