सुरेंद्र जैन धरसीवा
सेवा सुगंधम सामाजिक जन कल्याण समिति अपने सामाजिक सरोकार के क्षेत्र मे कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है. संस्था के प्रमुख टिकेंद्र उपाध्याय ने एक बार फिर एक गरीब कन्या का विवाह संपन्न कराया
टिकेंद्र उपाध्याय ने बताया कि हमारी संस्था सेवा सुगंधम के द्वारा जरूरतमंद असहाय बेटियों की विवाह में यह बीसवां विवाह है। इसी कड़ी मे संस्था ने 29 मई को संपन्न होने वाले गरीब कन्या, धरसींवा की ममता श्रीवास्तव पिता राजेंद्र श्रीवास्तव को सहयोग करते हुए ममता को घरेलु सामग्री के रूप मे डबल बेड, गद्दा, ड्रेसिंग टेबल,टेबल फेन, सूटकेस, श्रृंगार पेटी , किचन सेट , प्रदान कर सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनायें दीं. इस अवसर पर सेवा सुगंधम के नितिन मिश्रा,आशीष नचरानी , आदिनाथ राव, इक़बाल खान और आशीष उपाध्याय उपस्थित थे.