Let’s travel together.

गूंजा आत्मरक्षा का संदेश, कराते मास्टर ट्रेनिंग में छात्रों ने सीखे सुरक्षा के गुर

0 12

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

औद्योगिक नगर मे एक दिवसीय कराते मास्टर ट्रेनिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना रहा।

जिसकी जानकारी देते हुए कराटे प्रशिक्षक अमन पातरे ने बताया कार्यक्रम में जबलपुर की तिनका सामाजिक संस्था से नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 128वीं रैंक प्राप्त कराते किओ जज लोकेश प्रधान एवं अर्पण साकले ने विद्यार्थियों को कराते के विशेष गुर सिखाए। उन्होंने बच्चों को बताया कि आत्मरक्षा केवल तकनीक नहीं बल्कि आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती का भी प्रतीक है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री अमित जैन ने कहा कि आज के समय में आत्मरक्षा का ज्ञान प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार करते हैं।

एडवोकेट प्रतीक रघुवंशी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षा का ज्ञान भी उतना ही जरूरी है। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में जागरूकता आती है और वे समाज में सुरक्षित एवं सजग नागरिक बनते हैं। के.के. शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कराते जैसे प्रशिक्षण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे अनुशासन, साहस और आत्मबल की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम में स्कूल के संचालक जेम्स सेमुअल, प्रिंसिपल अभिलाषा तिवारी, अमन पात्रे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्रों के उज्जवल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कंपनी में घेराबंदी कर 8 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, विदिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     अक्षय तृतीया पर दीवानगंज हाट बाजार में उमड़ी भीड़, बर्तनों-कपड़ों की जमकर हुई बिक्री     |     60 किसान पहुंचे कृषि मंत्री के पास, 80 साल से काबिज जमीन पर अब तक नहीं मिला अधिकार     |     उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा     |     डॉज बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन 18 मई से      |     गूंजा आत्मरक्षा का संदेश, कराते मास्टर ट्रेनिंग में छात्रों ने सीखे सुरक्षा के गुर     |     मंडीदीप नगर पालिका ने सफाई कर्मियों की मांगों पर लिया बड़ा निर्णय, हड़ताल समाप्त      |     अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने निगरानी दल और कार्यकर्ता तैयार     |     अक्षय तृतीया पर हुआ था भगवान ऋषभदेव को इक्षु रस का प्रथम आहार     |     जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का लिया घेराव      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811