Let’s travel together.

योग से मिलता है शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक लाभ- श्रीराम माहेश्वरी

0 11

नियमित योग अभ्यास से अंत:करण शुद्ध होता है- आर बी खरे

भोपाल। योग से व्यक्ति को शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक लाभ मिलता है। योग विद्या की शुरुआत सृष्टि के आरंभ से ही हो गई थी। हिरण्यगर्भ महाराज ने महर्षि अग्नि, वायु, आदित्य और अंगिरा को योग विद्या का ज्ञान दिया। इन ऋषियों ने महर्षि पतंजलि को यह विद्या प्रदान की और योग दर्शन प्रकाश में आया।

भारतीय योग संस्थान के पश्चिम जिला भोपाल के तत्वावधान में सलैया स्थित बीडीए पार्क केंद्र में संपन्न साठवे स्थापना दिवस कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में वरिष्ठ साहित्यकार श्रीराम माहेश्वरी ने यह बात कही। वे मुख्य अतिथि के रुप में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने अष्टांग योग के आठ अंगों तथा योग सिद्धि प्रकाश डाला।

 

वरिष्ठ साधक आरबी खरे ने योग से होने वाले लाभ बताए। उन्होंने चंद्रभेदी और उज्जायी प्राणायाम पर मार्गदर्शन किया। आरंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्ज्वलित किया। महिला साधकों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

श्रीमती नैना शर्मा एवं सावित्री शर्मा द्वारा योगाभ्या करवाया गया। केंद्र प्रमुख भागवत गुप्ता ने संस्थान और योग मंजरी का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि दस अप्रैल 1967 को योग संस्थान की स्थापना हुई थी। अब तक चार हजार पांच सौ से अधिक इसकी शाखाएं हो चुकी हैं। एस पी गुप्ता ने श्रीराम माहेश्वरी को योग मंजरी पत्रिका भेंट की। अंत में विलास आफले ने आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने उन्नत कृषि प्रदर्शनी का किया शुभारंभ     |     केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, 11 अप्रैल को रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का करेंगे शुभारंभ     |     सृजन” एक पहल शक्ति से सुरक्षा की ओर का शुभारंभ     |     एक ही अधिकारी पर तीन-तीन जिम्मेदारियां: शिक्षा व्यवस्था पर संकट, छात्रों का भविष्य दांव पर     |     जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू      |     जल संरचनाओं को जीवित रखने के लिए उठाएं जा रहे ठोस कदम, जनभागीदारी से होगा जीर्णोद्धार: एसडीएम मिश्रा     |     बेगमगंज में गेहूं ख़रीदीं शुरु,किसानों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश     |     योग से मिलता है शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक लाभ- श्रीराम माहेश्वरी     |     स्थापना दिवस पर  एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन     |     अकेले शराब पी जाने  पर ही मारपीट में एक व्यक्ति की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811