Let’s travel together.

डॉ. भीमराव अंबेडकर की नई प्रतिमा को लोकार्पण का इंतजार

0 112

क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर चलता रहता माल्यार्पण नहीं ली जा रही सुध

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

सांची नगर में बसस्टेंड परिसर में उनके समर्थकों ने काफी समय पूर्व उनकी प्रतिमा स्थापित कर दी थी। इस स्थल पर आने वाले उनके हजारों की संख्या में अनुयाई उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते रहते हैं कुछ समय पूर्व उनकी प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने क्षति ग्रस्त कर दिया था तब से अब तक नई प्रतिमा को स्थापित होने की दरकार बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार यह स्थल एक विश्व विख्यात बौद्ध पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है इस स्थल पर विश्व भर से बौद्ध अनुयायियों सहित यहां की पुरा संपदा से रूबरू होने हजारों की संख्या में पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है तथा इस स्थल पर बसस्टेंड परिसर में स्थित संविधान निर्माता बाबा सा डा भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं साथ ही नगर में वार्षिक बौद्ध मेले के समय हजारों की संख्या में बाबा सा के अनुयायियों द्वारा उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं इतना ही नहीं नगर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने के पूर्व बाबा सा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात ही कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं । हालांकि इस प्रतिमा को बाबा सा के पौत्र भी आकर देख चुके हैं परन्तु कुछ समय पूर्व कुछ अज्ञात लोगों द्वारा बाबा सा की प्रतिमा को क्षति पहुंचाई गई थी जिससे प्रतिमा की एक उंगली टूटी पाई गई एवं उनका चश्मा भी गायब हो गया था तब नगर के जागरूक लोगों द्वारा इस घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई थी तथा उस समय नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने पटवारी को भेज पंचनामा बनवाया था तथा कार्यवाही का आश्वासन दिया एवं तभी नगर में कार्यरत तत्कालीन थाना प्रभारी डीडी आजाद ने जानकारी लगते ही दलबल सहित प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण करते हुए बाबा सा की टूटी उंगली उठाकर अपने साथ ले गए थे तथा लोगों को आश्वस्त किया गया था कि शीघ्र न ई प्रतिमा स्थापित करवाई जाएगी तभी बाबा सा के अनुयायियों ने भी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए खंडित प्रतिमा हटाकर दूसरी प्रतिमा की लगाने की मांग की गई थी परन्तु लगभग आठ माह का लंबा वक्त गुजर गया तब से अब तक खंडित प्रतिमा पर ही माल्यार्पण चलता रहा हालांकि नगर में बाबा सा की न ई प्रतिमा की चर्चा चल पड़ी एवं न ई प्रतिमा मंगवा ली गई एवं उसे थाना सांची परिसर में ढककर रख दी गई यह प्रतिमा को लाये हुए भी काफी समय गुजर गया परन्तु खंडित प्रतिमा हटाकर न ई प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी तथा आज भी खंडित प्रतिमा को हटाने का इंतजार बना हुआ है तो बाबा सा की न ई प्रतिमा को स्थापित होने का इंतजार है रहा है परन्तु प्रशासन की नजर यहां नहीं पहुंच पा रही है जिससे आज भी बाबा सा के अनुयायियों को क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर ही माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करना पड़ते हैं ।कब तक बाबा सा की नवनिर्मित प्रतिमा कपड़े में लिपटी स्थापित हो सकेगी । बेसब्री से लोगों को बाबा सा की नवीन प्रतिमा स्थापित होने का इंतजार करना पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुल्हा्ड़ी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा     |     आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान : बीके प्रियंका     |     ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय अव्यवस्था के घेरे में सडके हुई खराब     |     डिफॉल्टर किसानों के लिए राहत की ढाल बनी ‘कवच’ योजना, 5 हजार से अधिक किसानों को फिर मिलेगा कृषि ऋण     |     बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की मिली जिम्मेदारी     |     12 घंटे में देवनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |     शिवपुरी में शुरू हुआ पीएम स्वनिधि पखवाड़ा, स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा बिना गारंटी लोन     |     नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811