Let’s travel together.

राम नवमी में भव्य राम दरबार का स्थापना संपन्न, विधायक अनुज शर्मा हुए शामिल

0 49

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

ग्राम पिरदा के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रामनवमी के पावन अवसर पर समूचा वातावरण भक्तिमय रहा। इस विशेष उपलक्ष्य में नवनिर्मित श्री राम दरबार जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा अत्यंत हर्षोल्लास और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुँचते ही ग्रामीणों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। विधायक शर्मा ने प्रभु श्री राम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि रामनवमी के शुभ दिन पर ग्राम पिरदा में प्रभु श्री रामलला का आगमन हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। आज का दिन हम सबके लिए ऐतिहासिक है। प्रभु श्री रामलला का भव्य मंदिर और उनकी मूर्ति की स्थापना केवल ईंट और पत्थर का निर्माण नहीं है, बल्कि यह हमारी अटूट आस्था, हमारी संस्कृति और हमारे सामूहिक संकल्प की विजय है।यह मंदिर न केवल हमारी आस्था का केंद्र है, बल्कि समाज में एकता और मर्यादा के आदर्शों को भी जीवंत रखेगा। श्री राम केवल एक देवता नहीं, वे मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उनका जीवन हमें धैर्य, त्याग और न्याय के मार्ग पर चलना सिखाता है। मैं कामना करता हूँ कि इस मंदिर की स्थापना के साथ हमारे गांव में सुख, शांति और आपसी भाईचारा और अधिक सुदृढ़ हो।मैं इस भव्य आयोजन के लिए मंदिर समिति के सभी सदस्यों और प्रत्येक ग्रामवासी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपनी सेवा और समर्पण से इस स्वप्न को साकार किया। प्रभु श्री राम का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे।
शुभ मुहूर्त में मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा स्थापित की गई। मंदिर निर्माण और स्थापना समारोह के गवाह बनने के लिए विधायक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे। पूजा के उपरांत महाआरती की गई और भक्तों के लिए भंडारे (प्रसाद) का आयोजन किया गया।साथ ही विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के रामनवमी कार्यक्रमों में शामिल हुए|
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा,सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के पदाधिकारी और भारी संख्या में धर्मप्रेमी जनता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस सेवा दल ने निकाली रैली किया ध्वाजारोहण      |     सूखा करार मे बडे स्तर पर चल रहे वेश्यावृत्ति को लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन      |     लूट की वारदात करनेवाले लुटेरों को तत्काल पकडऩे मे पुलिस को मिली बडी सफलता     |     लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811