Let’s travel together.

आलमपुर में श्रद्धा के साथ निकली 51फिट लंबी चुनरी यात्रा

0 28

– सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज ​रायसेन

चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठानों और माता की आराधना की धूम मची है। इसी कड़ी में नवरात्रि की पंचमी के शुभ अवसर पर ग्राम आलमपुर में भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
​.

चुनरी यात्रा का शुभारंभ ग्राम के प्राचीन रामजानकी मंदिर से विधि-विधान के साथ हुआ। यहाँ से श्रद्धालु 51 फिट लंबी चुनरी लेकर गाजे-बाजे और माता के जयकारों के साथ रवाना हुए। यात्रा मार्ग भक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया। यह चुनरी यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए खेड़ापति माता मंदिर पहुँची, जहाँ श्रद्धाभाव के साथ माँ दुर्गा को चुनरी अर्पित की गई। ​इस आयोजन में आलमपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। चुनरी यात्रा के दौरान महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। मंदिर परिसर में चुनरी चढ़ाने के बाद विशेष आरती और प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें उपस्थित सभी धर्मप्रेमियों ने धर्मलाभ प्राप्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

“ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |     बामुलाहिजा :: गुना में दिल्ली का सियासी पार्सल?- संदीप भम्मरकर     |     गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग     |     ढोंगी बाबाओं के जाल में फंसी ‘रूपालियों’ के चेहरे बेनकाब होने ही चाहिए- अजय बोकिल     |     खेत मे खडी फसल में लगी आग,गेहूं की फसल हुई खाक     |     रायसेन-राहतगढ़ सड़क निर्माण की धीमी गति से बढ़ी परेशानी, धूल और हादसों से लोग त्रस्त     |     पुलिस की बसों पर बड़ी कार्रवाई: ड्रेस कोड का उल्लंघन करने पर वसूला जुर्माना     |     सांप्रदायिक सौहार्द: मुस्लिम समाज और जामा मस्जिद कमेटी ने किया प्रशासनिक अमले का सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811