Let’s travel together.

कवि गज्जे भैया स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 25 मार्च को

0 132

संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी होंगे मुख्य अतिथि

 रूपेश मेहरा बरेली रायसेन

क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक और राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के निर्देशन में प्रतिवर्ष की भांति मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग, साहित्य अकादमी द्वारा देश के प्रसिद्ध बुंदेली हास्य कवि, वरिष्ठ साहित्यकार, राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त शिक्षक स्व. प्रभुदयाल खरे गज्जे भैया की स्मृति में होने वाला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आगामी 25 मार्च को नगर के दशहरा मैदान हॉकी ग्राउंड में संपन्न होगा। कार्यक्रम में देश के प्रासिद्ध कवि -कवयित्रियों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा । ज्ञात हो कि असम चुनाव में मंत्री पटेल की अहम भूमिका होने के कारण व्यस्तता के चलते उनके निर्देशन में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृति , पर्यटन ,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ,जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा एवं विशेष अतिथि के रूप में मंत्री पटेल के प्रतिनिधि अभिज्ञान नरेंद्र पटेल उपस्थित रहेंगे । कवि गज्जे भैया स्मृति मंच द्वारा कार्यक्रम की तैयारी प्रारंभ हो गई है एवं मंच के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में पधारने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |     कैसे साइकिल से लग्जरी कारों तक पहुंचा काल भैरव मंदिर का स्वयंभू नाना सरकार?     |     राजगढ़ के महेंद्र छाजेड़ का देहदान, ‘नगर रत्न’ की उपाधि से सम्मानित     |     NH-45 पर धान से भरे ट्रक में लगी आग: शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811