सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन
रायसेन जिले के सुल्तानगंज में आजाद समाज पार्टी के स्थापना दिवस बहुजन नायक कांशीराम जयंती के अवसर पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी भी देखने को मिली।

सुल्तानगंज में आजाद समाज पार्टी के छठे स्थापना दिवस और कांशीराम जयंती के अवसर पर जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर और बहुजन नायक कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस दौरान आजाद समाज पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष अनिल गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ता और युवा सभा में पहुंचे। सभा स्थल पर ‘जय भीम’ और ‘बहुजन एकता’ के नारों से माहौल गूंज उठा।