Let’s travel together.

खेतों में खडी फसलों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण क्षेत्र मे बिजली व्यवस्थानिर्धारित 

0 19

 देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

खेतों में खडी तैयार फसलों के मध्येनजर मंडल ने खेती के दिये कनेक्शन विच्छेद किये ।वहीं दो हजार से अधिक बकाया दारो की बिजली भी कटने लगी ।
जानकारी के अनुसार इन दिनो किसानों की फसलें लगभग पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं तथा खेतों में खडी हैं किसानों की तैयार फसलों की अग्निकांड से सुरक्षित रखने के लिए खेती के कनेक्शन विच्छेद कर दिये गए है इसके साथ ही फसलों की सुरक्षा को दृष्टि गत रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था का भी समय सुनिश्चित किया गया है ।

इसके साथ ही ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि खेतों में तैयार फसलों के मध्येनजर बिजली लाइन से तार बगैर न डाले तथा बिजली लाइन की छेडछाड न करें इसके साथ ही मंडल अधिकारी बिजली बिलों की बकाया राशि वसूली हेतु अभियान में तेजी लाये हैं तथा अनेक बकायादारों जिनके दो हजार से अधिक राशि बकाया हे उन्हें तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिये गए है जिससे असुविधा से बच सकें इसके साथ ही बकाया दार जो भुगतान समय सीमा में नहीं कर रहे है अब मंडल अधिकारी सख्ती बरत रहे है तथा बिजली कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है जिससे अनेक उपभोक्ता बिजली कटने से असुविधा मे पहुंच गए हैं इस मार्च माह मे मंडल ने लगभग तीन करोड़ वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है तब अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिजली उपभोक्ताओं पर लंबी बकाया राशि होने से बिजली व्यवस्था अव्यवस्थित हो सकती हैं अधिकारियों ने बकाया दारो से शीध्र बकाया राशि भुगतान करने एवं असुविधा से बचने की अपील भी की है इसके साथ ही बिजली बिल वसूली के लिए मंडल कर्मचारी घर घर पहुंच कर वसूली मे जुट गए है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     हरदा में किसान अधिकार आंदोलन की रणनीति तय, 18 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की     |     संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811