Let’s travel together.

बिजली विभाग द्वारा लगाया समाधान योजना कैंप

0 28

– 20 उपभोक्ताओं ने जमा किए डेढ़ लाख रुपए

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित ग्राम बालमपुर में बिजली कंपनी द्वारा  समाधान योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल जमा करने की सुविधा प्रदान करना और उन्हें समाधान योजना का लाभ दिलाना था। शिविर के दौरान करीब 20 उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिजली बिलों का भुगतान किया, जिससे कुल लगभग 1.5 लाख रुपये की राशि जमा हुई। इसके अलावा कुछ उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर भी अपने बिलों का भुगतान किया।
कैंप के दौरान कई उपभोक्ताओं ने शासन की समाधान योजना का लाभ उठाते हुए अपने पुराने बकाया बिलों का निपटान किया। गांव में ही शिविर लगाए जाने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिली और उन्हें दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
बिजली विभाग के सहायक प्रबंधक द्वारा बताया कि शासन की इस योजना का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत देना और लंबित बिजली बिलों का समाधान करना है। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि वे योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811