Let’s travel together.

वीरेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, कर्मचारियों में हर्ष

0 112

सी के पारे  रायसेन

मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल के आदेश  अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिले का अतिरिक्त प्रभार जिला अध्यक्ष के पद पर सौंपा गया है। इस निर्णय के बाद रायसेन जिले के सहकारिता कर्मचारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कर्मचारियों ने विश्वास जताया है कि राजपूत के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
कर्मचारियों का कहना है कि वीरेंद्र सिंह राजपूत लंबे समय से सहकारिता कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं और उनकी सक्रियता तथा अनुभव का लाभ अब रायसेन जिले के कर्मचारियों को भी मिलेगा। उनके नेतृत्व में कर्मचारियों की लंबित मांगों को शासन स्तर तक मजबूती से उठाया जाएगा और उनका निराकरण कराने के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।
रायसेन जिले के अनेक कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजपूत की कार्यशैली हमेशा से कर्मचारियों के हितों के प्रति समर्पित रही है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा मिलेगी और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। कर्मचारियों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होकर कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नेशनल हाईवे-45 पर तेज रफ्तार का कहर बुलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर      |     साइट स्लो होने से सैकड़ों किसान पंजीयन से वंचित     |      बिजली बिल बकाया पर कार्रवाई, बिजली कनेक्शन काटे     |     पुलिस की शाम को गश्त, नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा     |     राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक और पुरातत्व विभाग को नोटिस किए जारी     |     वर्धा: प्राचीन गढ़ी,तालाब और निकट ही दिखाई देता संगम     |     किन्नर समाज में विवाद, राधिका किन्नर को मिली जान से मारने की धमकी     |     जंगलों को आग से बचाने जागरूकता बैठक     |     आईडीबीआई बैंक में खाताधारकों की राशि गबन का मामला पीड़ितों की संख्या हुई चौदह     |     समूह की दीदीयों की लगी कृषक पाठशाला, जैविक खेती के गुण बताए गए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811