Let’s travel together.

नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत

0 101

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के ​गैरतगंज नगर के वार्ड क्रमांक 12 में सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा नाली का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में वार्ड वासियों ने अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार को आवेदन सौंपकर उचित वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
​ आवेदन के अनुसार, नगर के वार्ड क्रमांक 12 ग़ैरतपुर में नायरा पेट्रोल पंप के सामने से पचमढ़ी ढाबा की ओर एक वर्ष पूर्व सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण कार्य शुरू किया गया था। एजेंसी ने एक तरफ का काम तो पूरा कर लिया, लेकिन दूसरी ओर पेट्रोल पंप के सामने से नाली का निर्माण बीच में ही छोड़ दिया गया है।

नाली का निर्माण न होने से दुकानों के सामने का रास्ता बाधित है, जिससे व्यापार ठप होने की कगार पर है। वार्डवासियों ने आशंका जताई है कि यदि बारिश से पहले नाली पूरी नहीं हुई, तो पानी घरों और दुकानों में घुसेगा, जिससे जल भराव का संकट खड़ा हो जाएगा। वार्डवासियों में फोरलेन निर्माण ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाया है। ​शिकायतकर्ता गोपाल राय, दीपेंद्र पटेल, नंदकिशोर, अभिलाष कुमार, शेरसिंह, सुमित, पवन गौर सहित अन्य वार्ड वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की मौका स्थल पर जांच की जाए और दुकानों तक आने-जाने का रास्ता सुचारू करने के लिए दूसरी तरफ की नाली का निर्माण अति शीघ्र कराया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रभारी मंत्री नारायणसिंह पंवार की अगुवाई में निकाली गई वृहद तिरंगा यांत्रा     |     जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811