– सांची ब्लॉक अध्यक्ष बने रामदयाल लोधी
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम जमुनिया में अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश नरवरिया के आगमन पर ग्रामीणों एवं स्वजातीय बंधुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और फूल-मालाओं व गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में समाज संगठन को मजबूत करने, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक एकता बनाए रखने पर विशेष चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष महेश नरवरिया ने समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, संगठन और सामाजिक सहयोग पर जोर देते हुए सभी को मिलकर कार्य करने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नरखेड़ा सरपंच रामदयाल लोधी को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा का सांची ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
अंत में समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने संगठन को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ