सी के पारे रायसेन
मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन प्रारंभ हो गया है। इस बार किसानों को गेहूं के लिए 2585 रुपए प्रति कुंटल का समर्थन मूल्य मिलेगा । 26-27 उपार्जन वर्ष के लिए किसान 7 फरवरी से 7 मार्च 26 तक अपना पंजीयन कर सकते हैं। राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी के पंजीयन के लिए कुल 3186 केंद्र बनाये है। पंजीयन की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। किसान ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय में बने सुविधा केन्द्रों के साथ सहकारी समितियां, सहकारी विपणन संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रो पर उपलब्ध रहेगी। इस श्रेणी के शत-प्रतिशत किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा।

सिकमी, बंटाईदारों, कोटवार एवं वन पटाधारी किसानों के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी। इसी श्रेणी के साथ शत प्रतिशत किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा।
7 फरवरी से प्राथमिक सहकारी संस्था रायसेन द्वारा पंजीयन का कार्य शुरू कर दिया गया है। 7 फरवरी से 7 मार्च 26 तक किसानों के पंजीयन किए जाएंगे।