Let’s travel together.

नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी

0 171

नोहलेश्वर महोत्सव का भव्य शुभारंभ, नगर में निकलेगी सांस्कृतिक चेतना यात्रा

धीरज जॉनसन दमोह

जिले के ऐतिहासिक नोहलेश्वर मंदिर परिसर, नोहटा में संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन एवं महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में 5 से 15 फरवरी तक आयोजित “नोहलेश्वर महोत्सव नोहटा 2026” के भव्य शुभारंभ को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

आयोजन स्थल पर मंच,पंडाल,प्रकाश, ध्वनि,सुरक्षा, यातायात एवं दर्शकों की सुविधाओं की व्यवस्थाएं अंतिम रूप ले चुकी हैं।
महोत्सव का शुभारंभ 5 फरवरी को नोहटा नगर में विशाल चेतना यात्रा के साथ होगा। इस में 70 से अधिक टोलियों द्वारा पारंपरिक सामूहिक बुंदेली लोकनृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। ढोल-नगाड़ों और लोकधुनों के साथ यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महोत्सव स्थल तक पहुंचेगी, जो पूरे क्षेत्र को सांस्कृतिक रंगों से भर देगी।

इस दस दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,भक्ति गायन,बुंदेली लोकगीत (राई), कथक नृत्य,कवि सम्मेलन एवं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही विशाल मेले में आकर्षक दुकानें, फास्ट फूड स्टॉल, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, बुंदेली व्यंजन एवं गांव की पारंपरिक रसोई लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह लोधी ने कहा कि नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। आयोजन समिति की क्षेत्रवासियों से अपील है कि वे इस ऐतिहासिक और आनंदमय आयोजन में सहभागिता कर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से महोत्सव की शोभा बढ़ाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811