सांसद खेल महोत्सव के तहत रायसेन खेल स्टेडियम में क्रिक्रेट और कबड्डी के सेमीफाइनल में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल
-केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान तथा क्रिकेटर श्री जडेजा के मुख्य आतिथ्य में 02 फरवरी को होगा सांसद खेल महोत्सव का समापन
रायसेन।विदिशा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत टेनिस बॉल क्रिकेट एवं कबड्डी खेल प्रतियोगिता का फाइनल और समापन समारोह 02 फरवरी को दोपहर 01.30 बजे रायसेन स्थित खेल स्टेडियम में प्रारंभ होगा। जिसमें केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा विदिशा सांसद श्री शिवराज सिंह चौहान एवं भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी श्री रवीन्द्र जडेजा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। रविवार को खेल स्टेडियम रायसेन में राष्ट्रगान के गायन के साथ सेमीफाइनल मुकाबलों का आगाज हुआ। जिसमें सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, पूर्व केबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, श्री कार्तिकेय चौहान तथा श्री राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, खिलाड़ियों और नागरिकों द्वारा एक साथ राष्ट्रगान का गायन किया गया। इसके उपरांत सेमीफाइनल मुकाबलों की श्रृंखला शुरू हुई।
……….