Let’s travel together.

यातायात व्यवस्थित करने पुलिस ने चलाया अभियान

0 325

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशासनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुशे एवं एसडीओपी सोनाली गुप्ता के मार्गदर्शन में थानाप्रभारी राजीव उइके ने पुलिसकर्मियों के सहयोग से नगर में यातायात व्यवस्थित करने के उद्देश्य से पिछले एक सप्ताह से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान वाहनों के रजिस्ट्रेशन , बीमा , हेल्मेट , सीटबेल्ट , फिटनेस , ड्रायविंग लाइसेंस सहित पार्किंग की सघनता से चेकिंग किए जाने के पश्चात उल्लंघन करने वालों पर चलानी कार्रवाई की गई।

आज अभियान के दौरान एएसआई गणेश गोरसे के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों द्वारा पुराना बस स्टैंड पर सौभाग्य मॉल के सामने खड़े बेतरतीब टू व्हीलर एवं फ़ॉर व्हीलर वाहनों कार्रवाई की गई , वहीं एक वाहन बिना नम्बर प्लेट पाए जाने पर जब्त कर थाने पहुंचाया जबकि इसके पूर्व भी एक वाहन जब्त किया जा चुका है।
थानाप्रभारी राजीव उइके ने बताया , यातायात सुगम किए जाने को लेकर प्रति दिन सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा। यातायात बाधित करने एवं मोटरव्हिकल एक्ट का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811