सुरेन्द्र जैन धरसीवां
सांकरा निको।धरसीवा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश खूंटे के प्रयासों को अंततः सफलता मिली है उनके प्रयास से नरदहा से दौदे कला तक दो किलो मीटर पक्की सड़क बनाने करीब साढ़े तीन करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति हुई है
छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर जिला रायपुर ने वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला रायपुर के नरदहा आंतरिक मार्ग लंबाई 2.00 किमी. निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की हैं।
इसके लिये रूपये 330.78 लाख (रूपये तीन करोड़ तीस लाख अठहत्तर हजार मात्र) की प्रशासकीय स्वीकृति शर्तों के साथ प्रदान की गई हे।
जनपद उपाध्यक्ष दिनेश खूंटे ने सड़क की मंजूरी के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्री गुरु खुशवंत साहेब उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री वो पी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है