मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्राम दीवानगंज के कृषक एवं व्यापारी स्वर्गीय ठाकुर प्रथम पाल सिंह राघव के सुपुत्र अमित राघव एवं अमिता राघव की पुत्री डॉ. अदिति राघव ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल कर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।डॉ. अदिति राघव को बुधवार को हमीदिया अस्पताल, भोपाल में आयोजित समारोह में उनके शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) से सम्मानित किया गया।

शैक्षणिक उपलब्धियां
डॉ. अदिति राघव को चिकित्सा शिक्षा के दौरान निम्न प्रमुख उपलब्धियां प्राप्त हुईं।डॉ. वी. दीवान एवं डॉ. वी.के. महाडिक प्रमाण पत्र एवं स्वर्ण पदक पांच से अधिक विषयों में डिस्टिंक्शन प्राप्त करने पर ऑब्स्टेट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजी विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट एवं गोल्ड मेडल,

ऑब्स्टेट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजी में डिस्टिंक्शन,बधाई देने वालों का तांता
डॉ. अदिति राघव की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
उन्हें बधाई देने वालों में मनोज अग्रवाल , संतोष शर्मा , गिरजेश नायक, मनोज शिवहरे, विक्की मीणा, दशरथ विश्वकर्मा, सुरेश साहू, राकेश कुशवाहा , विपिन पाल सिंह राघव , नरेंद्र पाल,राघव, मुकेश साहू पत्रकार, अनिल साहू ,बादाम विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों व ग्रामीणों ने शुभकामनाएं प्रेषित कि हैं। बधाई देने वालों ने कहा कि डॉ. अदिति राघव की यह सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है और उन्होंने अपनी मेहनत व लगन से पूरे गांव और इलाके का नाम रोशन किया है।