रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
शहर में खुलेआम हुड़दंग और खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालक के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। वार्ड क्रमांक 5 कुआं मोहल्ला मंडीदीप निवासी अफजल खान पिता महबूब खान द्वारा कार से स्टंटबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
वीडियो के संज्ञान में आते ही सतलापुर यातायात पुलिस ने कैमरों की फुटेज एवं पीएसओ मशीन की सहायता से कार क्रमांक MP04 YH 2650 की पहचान की। इसके बाद आरोपी चालक की तलाश कर वाहन को जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा चालक के विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर उसे न्यायालय गोहरगंज में प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय के आदेश पर आरोपी चालक पर 6000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर स्टंटबाजी व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।