सुरेंद्र जैन धरसीवा
कुरा नगर पंचायत के भाजपा समर्पित अध्यक्ष गोविंद साहू ने हाल ही में बयान दिया था कि कुरा नगर पंचायत में 28 करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं और कांग्रेसी आकर इन कार्यों को देख लें इस पर कांग्रेस ने कहा है कि उक्त विकास कार्य भाजपा की नहीं कांग्रेस शासनकाल की देन है।
इस बयान की सत्यता जांचने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया पूर्व विधायक अनीता शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष उधो वर्मा सहित धरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, कुरा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राजा खान, जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा भावेश बघेल कुरा नगर कांग्रेस अध्यक्ष, सुरेश साहू क़ुरा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद ढालेंद्र वर्मा तथा कुरा नगर पंचायत के पार्षदगण दुर्गा बसंत, रजक ढालचंद पाल, रिजवान खान, टिकेश्वरी, हरीश साहू, उमेश भरतरिया, रेखराज देवांगन, प्रधान देवांगन एवं जगतू देवांगन ने कुरा नगर पंचायत का दौरा किया।
दौरे में पाया गया कि जो कार्य चल रहे हैं, वे सभी 28 करोड़ रुपये के कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत कार्य हैं, जिनकी स्वीकृति की प्रतियां विज्ञप्ति के साथ संलग्न हैं। ये कार्य भाजपा समर्पित अध्यक्ष गोविंद साहू अभी तक पूरे नहीं कर पाए हैं और वही पुराने कार्य जारी हैं। भाजपा शासनकाल के दो वर्षों में कुरा नगर पंचायत में फूटी कौड़ी का भी कोई नया कार्य स्वीकृत नहीं हुआ है। भाजपा अध्यक्ष गोविंद साहू का यह बयान पूरी तरह सत्य से परे और जनता को गुमराह करने वाला है।