रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 23 स्थित कृष्णा मार्केट में बिना अनुमति किए जा रहे अवैध निर्माण कार्य को नगर पालिका के अतिक्रमण दल ने तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। जानकारी के अनुसार कृष्णा मार्केट का निर्माण नगर पालिका की पूर्व स्वीकृति के बिना किया गया था! जिस पर पहले ही इसे अवैध घोषित करते हुए स्थल पर बोर्ड लगाया गया था तथा संबंधित पक्ष को नोटिस भी जारी किया गया था।
इसके बावजूद नगर पालिका की अनुमति के बिना चोरी-छिपे कृष्णा मार्केट के बेसमेंट में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मामले की सूचना मिलते ही नगर पालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण दल की मदद से अवैध निर्माण कार्य को बंद कराया।
नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में निर्माणकर्ता द्वारा अनुमति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है!लेकिन अब तक कृष्णा मार्केट में किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं दी गई है। इसके बाद भी निर्माण कार्य किया जाना नियमों का उल्लंघन है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी “कृष्णा रेसिडेंसी” के नाम से तीन अवैध कॉलोनियों को लेकर मंडीदीप नगर पालिका द्वारा नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नगर पालिका ने स्पष्ट किया है! कि बिना अनुमति किए जा रहे किसी भी निर्माण या अवैध कॉलोनी काटने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी!
इनका कहना है
कृष्णा मार्केट में अवैध निर्माण को लेकर जानकारी मिली थी! कृष्णा मार्केट का निर्माण अवैध रूप से बिना परमिशन लिए किया गया है!तत्काल अतिक्रमण शाखा को भेज कर निर्माण कार्य को रुकवाया गया है!जब तक नगर पालिका मंडीदीप द्वारा परमिशन नहीं दी जाती निर्माण कार्य बिल्डर द्वारा नहीं किया जा सकता है!
सोफिया खान इंजीनियर नगर पालिका मंडीदीप