Let’s travel together.

विवाह बच्चों का खेल नहीं, सामाजिक विकास की नींव होता है

0 41

प्रश्न- बाल विवाह हो गया तो करें?
जबाब- शून्य कराने के लिए कोर्ट में आवेदन करें।

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

साहब, अगर किसी लड़की या लड़के का बाल विवाह हो गया है और वह अपने बाल विवाह से दुखी है,तो वह क्या कर सकता है? यह प्रश्न महिला एवं बाल विकास द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत। आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एक किशोर ने पूछा।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) शिवपुरी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बाल विवाह निषेध कानून के संबंध में जानकारी दे रहे बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा से एक किशोर ने यह प्रश्न किया। जिस पर अधिकारी ने उसे जबाव दिया कि बाल विवाह को शून्य कराने की व्यवस्था कानून में है,उसके लिए न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत करना होता है।
बाल विवाह शुन्यकर्णीय है?

विवाह के समय यदि वर- बधू में से किसी एक की उम्र विवाह के लिए निर्धारित उम्र से कम है, तो ऐसे बाल विवाह पीड़ित वर या बधू अपने विवाह को वयस्क होने के 2 वर्ष बाद अर्थात लड़की 20 वर्ष तक तथा लड़का 23 वर्ष की उम्र तक बाल विवाह शून्य घोषित करा सकते है। कानून में बाल विवाह शून्य के मामले में भरण पोषण दिए जाने का भी प्रावधान है।

अधिकारी शर्मा ने बताया कि कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादौन के मार्गदर्शन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए जिले में 100 दिवसीय कार्ययोजना तैयार की गई है जिसमे विभिन्न विभागों के समन्वय से जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम में ममता संस्था की समन्वयक कल्पना रायजादा ने बताया कि बाल विवाह किशोर किशोरियों के शारीरिक और मानसिक विकास को बाधित करता है। आप लोग अपने अपने क्षेत्रों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने के प्रयास करें।

सामाजिक कार्यकर्ता जीतेश जैन ने मौजूद छात्र छात्राओं से दीवार लेखन, चौपाल, आपसी संवाद आदि के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणाम बताकर लोगों को जागरूक कर जिले को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में आईटीआई प्राचार्य सचिन कौरव, नीरज गुप्ता, सतीश गंगुलिया, गोविंद ठाकुर एवं स्टाफ के अन्य लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811