बारिश से पहले मुस्काबाद से लेकर घोड़ा पछाड़ नदी तक किया गया था डामरीकरण
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के मुस्काबाद गांव से लेकर सत्ती गांव तक ढाई किलोमीटर मार्ग का डामर जगह-जगह से उखड़ गया था रोड में जगह-जगह गहरे गड्ढे उभर आए थे। जिससे आने जाने वाले वाहन चालक और ग्रामीण परेशान हो रहे थे।

ठेकेदार द्वारा बारिश से पहले मुस्काबाद गांव से लेकर घोड़ा पछाड़ नदी तक लगभग 1 किलोमीटर पर डामर कर दिया गया था बारिश आ जाने के बाद ठेकेदार द्वारा काम बंद कर दिया गया था 6 महीने बाद ठेकेदार ने घोड़ा पछाड़ नदी से लेकर सत्ती गांव तक डेढ़ किलोमीटर मार्ग पर डामर का कार्य फिर से प्रारंभ कर दिया है। दो दिनों से कार्य जारी है। डामर होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
ग्रामीणों ने बताया कि डामर तो रोड पर हो रहा है मगर घोड़ा पछाड़ नदी के दोनों तरफ रेलिंग नहीं होने के कारण हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। नदी में जब पानी होता है तब ज्यादा समस्या होती है अगर ऐसे में कोई वाहन दुर्घटना का शिकार होता है तो बस सीधे 15 मिनट गहरी नदी में जाकर गिरेगा जो बड़ी दुर्घटना होगी।