Let’s travel together.

धार कोर्ट में पेशी के लिए जा रही युवती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

122

धार। धार शहर की वसंत विहार कालोनी में बुधवार सुबह 11 बजे दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। युवती पर गोली चलाने वाले का पता अभी नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार वसंत विहार स्थित शीतला माता मंदिर के पास में पूजा चौहान रहवासी संजय कालोनी धार कोर्ट में पेशी के लिए जा रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी।

तीन से चार गोलियां चलीं

रहवासियों ने जब गोली चलने की आवाज सुनी तो तुरंत ही बाहर निकले और देखा की युवती सड़क पर पड़ी है। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह पाटीदार, नौगांव टीआई भागचंद तवर पहुंचे। बताया जा रहा है करीब तीन से चार फायर हुए इसमें युवती को गोली लगी और मौके पर उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए धार जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

लगाया हत्या का आरोप…

धार जिला अस्पताल में पहुंचे स्वजनों ने बताया कि दो साल पूर्व दीपक नामक युवक पर छेड़छाड़ का प्रकरण पूजा ने दर्ज करवाया था। बुधवार को कोर्ट पेशी में जाना था। सुबह नौ बजे पूजा अपनी दोनों बहनों के साथ घर से निकली। इसमें सिल्वर हिल्स स्थित एक अधिकारी के घर पर पूजा काम करने जाती है। जहां काम समाप्त करने के बाद वह कोर्ट पेशी के लिए निकली। परंतु इस बीच रास्ते में वसंत विहार स्थित शीतला माता मंदिर के पास युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। स्वजनों का आरोप है कि यह हत्या दीपक नामक युवक ने ही की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811