Let’s travel together.

धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा,एक की दबने से मौत

0 103

रायसेन ।जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ईटखेड़ी जोड़ पर धान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक यात्री प्रतीक्षालय भी क्षतिग्रस्त हो गया।

यह घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 51 वर्षीय सगीर पुत्र नवाब के रूप में हुई है, जो ट्रक के नीचे दब गया था। ट्रक रायसेन से सुल्तानपुर की ओर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि ट्रक में क्षमता से अधिक धान भरी हुई थी, जिसके कारण उसका संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय को चपेट में लेते हुए पलट गया।

हादसे के समय यात्री प्रतीक्षालय में दो लोग बस का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से ट्रक को खाली करवाकर सीधा करने का प्रयास किया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811