Let’s travel together.

ओबेदुल्लागंज स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांगे हुई तेज़

0 122

 विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन 

रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर स्थानीय नागरिकों की आवाज़ फिर बुलंद हो गई है। सांसद शिवराज सिंह चौहान द्वारा भेजे गए पत्र पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सकारात्मक कार्रवाई के बाद साँची और विदिशा रेलवे स्टेशनों पर दो अहम एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति मिल गई है। उक्त निर्णय ने औबेदुल्लागंज स्टेशन पर लंबे समय से लटकी माँगों को नया बल दिया है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने कहा है कि जब सही मंच पर मिलकर बात रखी जाती है, तो उसका परिणाम भी सकारात्मक देखने को मिलता है। इस विश्वास के साथ अब औबेदुल्लागंज के लोग दो प्रमुख ट्रेनो राजकोट एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस, मेमो ट्रैन एवं जनशताब्दी एक्सप्रेस हबीबगंज से जबलपुर के ठहराव की माँग को पुनः मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

नागरिकों का कहना है कि इन दोनों ट्रेनों के ठहराव से विद्यार्थियों, व्यापारियों, रोज़ाना आने-जाने वाले यात्रियों और क्षेत्र के आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे न केवल सफ़र आसान होगा बल्कि क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। स्थानीय निवासियों ने पहल करते हुए अपील की है कि क्षेत्र के लोग प्रतिनिधि मंडल बनाकर सांसद शिवराज सिंह चौहान से मिलें और औबेदुल्लागंज स्टेशन पर दोनों ट्रेनों के ठहराव की माँग को मजबूत स्वर में उठाएँ। जनता का मानना है कि एकजुट होकर रखी गई आवाज़ की अनदेखी नहीं होती। ऐसे में उम्मीद है कि औबेदुल्लागंज की यह महत्वपूर्ण माँग जल्द ही हकीकत बन सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811