Let’s travel together.

सांची मंडल की स्तरीय क्रिकेट एवं कबड्डी प्रतियोगिता का समापन 

0 93

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांसद खेल महोत्सव सांची मंडल स्तरीय क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम आयोजन शनिवार को ग्राम सूखा करार के खेल मैदान में आयोजित किया गया हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, सरपंच अरविंद सिंह , जनपद पंचायत पीसीओ अजय असैया ,कृपाल सिंह राजपूत,बलवंत सिंह राजपूत, जितेंद्र शर्मा एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती को माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों द्वारा क्रिकेट खेल कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस प्रतियोगिता में सांची मंडल से क्रिकेट की 17 टीमों और कबड्डी में 07 टीमों ने भाग लिया । शनिवार को कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में सूखा करार और ग्राम उचेर के बीच खेला गया। जिसमें सूखा करार टीम विजेता रहा।
क्रिकेट का फाइनल मैच सियाराम क्रिकेट क्लब सालेरा और बेतवा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। सालेरा ने टॉस जीते हुए पहले बल्लेबाजी की सामने वाली टीम को 45 रन का लक्ष्य दिया। बेतवा क्लब में लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर में सालेरा टीम को ऑल आउट कर मैच जीत लिया और साथ ही विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

कबड्डी एवं क्रिकेट के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र, टी-शर्ट,मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
क्रिकेट एवं कबड्डी के अंपायर एवं निर्णायक के रूप में राजीव,पंकज, गजेंद्र लवारिया, गंगा एवं शेर सिंह आदि लोगों ने प्रतियोगिता को संपन्न कराया । मंडल अध्यक्ष के द्वारा क्रिकेट एवं कबड्डी विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। दोनों टीमों को विधानसभा प्रतियोगिताओं के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811