Let’s travel together.

महुअर नदी किनारे के किनारे दी दबिश, 15 लीटर जहरीली हाथ भट्टी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0 81

– कंजरों के डेरों पर कार्रवाई

– अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

शिवपुरी जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में अवैध शराब कारोबार को लेकर जिला आबकारी विभाग द्वारा शुक्रवार को जिले के वृत्त पिछोर में बड़ी कार्यवाही की गई। जहां कलेक्टर रविन्द्र चौधरी एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उडऩदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में वृत्त पिछोर प्रभारी लोकेश बेवारिया द्वारा पिछोर के नया चौराहा क्षेत्रांतर्गत आने वाले सेजवाया रोड पर महुअर नदी किनारे दबिश दी गई और मौके से 15 लीटर जहरीली हाथ भट्टी शराब के साथ शेजवती कंजर को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) और 49 क का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में वृत्त प्रभारी लोकेश बेवारिया , आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी डॉ तीर्थराज भारद्वाज, आबकारी उपनिरीक्षक गौरव कोल, राहुल गुप्ता, आरक्षक गिरराज श्री सतीश, डोंगर सिंह , सैनिक अनिल, रवि एवं सुमन का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811