Let’s travel together.

सम्राट अशोक हलाली डैम की नहरों में साफ सफाई का काम हुआ पूरा , 15 नवंबर नहर में छोड़ा जाएगा पानी

0 20

– 3 दिन बाद पहुंचेगी नरखेड़ा, छोला, अंबाडी और सेमरा गांव में पानी, 11 हजार 800 हेक्टर भूमि की सिंचाई होती है हर साल

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

रायसेन जिले के सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में अशोक सम्राट हलाली डैम से निकली हुई नहरों में साफ सफाई का काम पूरा हो चुका है। 15 नवंबर से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। जो तीन दिन में कई गांवों तक नहर में पानी पहुंच जाएगा। हालांकि इस साल दीवानगंज के आसपास के गांवों में धान की फसल अधिकतर किसानों ने लगाई है इसलिए किसानों की अभी तक नहरों में पानी की मांग नहीं रखी थी।
अब कई किसानों की धान की फसल निकल चुकी है। किसानों की मांग के अनुसार नहर में शनिवार से पानी छोड़ना प्रारंभ हो जाएगा। तीन दिन बाद नरखेड़ा, छोला, अंबाडी ,सेमरा सहित कई गांवों में पानी पहुंच जाएगा। जिससे किसान अपनी भूमि की सिंचाई प्रारंभ कर देंगे।हालांकि अभी भी कई किसानों की धान की फसल खेत में खड़ी हुई है।

इनका कहना हे 

दीवानगंज क्षेत्र की नहरों में 15 नवंबर यानी शनिवार से पानी छोड़ना प्रारंभ कर देंगे। कुछ दिनों से नहरों में सफाई का कार्य चल रहा था जो पूरा हो चुका है। इस साल क्षेत्र में ज्यादातर किसानों ने धान कि फसल लगाई थी। जिस कारण कई किसानों ने अभी तक नहरों से पानी की मांग नहीं की थी। किसानों की मांग के अनुसार शनिवार से नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा।
बीके बागुल्या अनुविभागीय अधिकारी

अशोक सम्राट हलाली डैम से लगभग 11 हजार 800 हेक्टर भूमि की सिंचाई हर साल होती है। जिसमें रायसेन और विदिशा जिला की भूमि आती है। दोनों ही जिलों की सिंचाई हर साल होती है इस साल भी डैम में पर्याप्त पानी उपलब्ध है सभी किसानों को समय-समय पर पानी उपलब्ध कराया जाएगा
आर के पांडोल सिंचाई विभाग के जिला अधिकारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811